Bharat mein harit kranti ke janak kaun hai


Asked by admin @ in Political Science viewed by 316 People


Bharat mein Harit Kranti ke Janak kaun hai​

Answered by admin @



भारत में हरित क्रांन्ति की शुरुआत सन 1967-68 में प्रारम्भ करने का श्रेय नोबल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर नारमन बोरलॉग को जाता हैं।लेकिन भारत में एम. एस. स्वामीनाथन को इसका जनक माना जाता है। हरित क्रांन्ति से अभिप्राय देश के सिंचित एवं असिंचित कृषि क्षेत्रों में अधिक उपज देने वाले संकर तथा बौने बीजों के उपयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि करना हैं। हरित क्रान्ति भारतीय कृषि में लागू की गई उस विकास विधि का परिणाम है, जो 1960 के दशक में पारम्परिक कृषि को आधुनिक तकनीकि द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने के रूप में सामने आई। क्योंकि कृषि क्षेत्र में यह तकनीकि एकाएक आई, तेजी से इसका विकास हुआ और थोड़े ही समय में इससे इतने आश्चर्यजनक परिणाम निकले कि देश के योजनाकारों, कृषि विशेषज्ञों तथा राजनीतिज्ञों ने इस अप्रत्याशित प्रगति को ही 'हरित क्रान्ति' की संज्ञा प्रदान कर दी। हरित क्रान्ति की संज्ञा इसलिये भी दी गई, क्योंकि इसके फलस्वरूप भारतीय कृषि निर्वाह स्तर से ऊपर उठकर आधिक्य स्तर पर आ चुकी थी। उपलब्धियाँ

हरित क्रान्ति के फलस्वरूप देश के कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। कृषि आगतों में हुए गुणात्मक सुधार के फलस्वरूप देश में कृषि उत्पादन बढ़ा है। खाद्यान्नों में आत्मनिर्भरता आई है। व्यवसायिक कृषि को बढ़ावा मिला है। कृषकों के दृष्टिकोण में परिवर्तन हुआ है। कृषि आधिक्य में वृद्धि हुई है। हरित क्रान्ति के फलस्वरूप गेहूँ, गन्ना, मक्का तथा बाजरा आदि फ़सलों के प्रति हेक्टेअर उत्पादन एवं कुल उत्पादकता में काफ़ी वृद्धि हुई है। हरित क्रान्ति की उपलब्धियों को कृषि में तकनीकि एवं संस्थागत परिवर्तन एवं उत्पादन में हुए सुधार के रूप में निम्नवत देखा जा सकता है-

अ) कृषि में तकनीकि एवं संस्थागत सुधार

1.रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग

नवीन कृषि नीति के परिणामस्वरूप रासायनिक उर्वरकों के उपभोग की मात्रा में तेजी से वृद्धि हुई है। 1960-1961 में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग प्रति हेक्टेअर दो किलोग्राम होता था, जो 2008-2009 में बढ़कर 128.6 किग्रा प्रति हेक्टेअर हो गया है। इसी प्रकार, 1960-1961 में देश में रासायनिक खादों की कुल खपत 2.92 लाख टन थी, जो बढ़कर 2008-2009 में 249.09 लाख टन हो गई।

2.उन्नतशील बीजों के प्रयोग में वृद्धि

देश में अधिक उपज देने वाले उन्नतशील बीजों का प्रयोग बढ़ा है तथा बीजों की नई नई किस्मों की खोज की गई है। अभी तक अधिक उपज देने वाला कार्यक्रम गेहूँ, धान, बाजरा, मक्का व ज्वार जैसी फ़सलों पर लागू किया गया है, परन्तु गेहूँ में सबसे अधिक सफलता प्राप्त हुई है। वर्ष 2008-2009 में 1,00,000 क्विंटल प्रजनक बीज तथा 9.69 लाख क्विंटल आधार बीजों का उत्पादन हुआ तथा 190 लाख प्रमाणित बीज वितरित किये गये।

3.सिंचाई सुविधाओं का विकास

नई विकास विधि के अन्तर्गत देश में सिंचाई सुविधाओं का तेजी के साथ विस्तार किया गया है। 1951 में देश में कुल सिंचाई क्षमता 223 लाख हेक्टेअर थी, जो बढ़कर 2008-2009 में 1,073 लाख हेक्टेअर हो गई। देश में वर्ष 1951 में कुल संचित क्षेत्र 210 लाख हेक्टेअर था, जो बढ़कर 2008-2009 में 673 लाख हेक्टेअर हो गया।

4.पौध संरक्षण

नवीन कृषि विकास विधि के अन्तर्गत पौध संरक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अन्तर्गत खरपतवार एवं कीटों का नाश करने के लिये दवा छिड़कने का कार्य किया जाता है तथा टिड्डी दल पर नियन्त्रण करने का प्रयास किया जाता है। वर्तमान में समेकित कृषि प्रबन्ध के अन्तर्गत पारिस्थितिकी अनुकूल कृमि नियंत्रण कार्यक्रम लागू किया गया है।


Similar Questions

Vishwa mein sarvadhik computer wala desh kaun sa hai

Asked by admin @ in English viewed by 328 persons

12. विश्व में सर्वाधिक कंप्यूटरों वाला देश कौन-सा (B) रूस(A) चीन(C) संयुक्त राज्य अमेरिका (D) न्यूजीलैंड​

Mohenjo daro mein sabse bada bhagwan kaun sa hai

Asked by admin @ in Social Sciences viewed by 328 persons

Mohenjo Daro Mein sabse bada Bhagwan kaun sa hai​

Francisi kranti ke samay france ka shasak kaun tha

Asked by admin @ in Social Sciences viewed by 328 persons

फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का शासक कौन था​

Bharat ki lambi tat rekha ke kya prabhav hai

Asked by admin @ in Geography viewed by 691 persons

Bharat ki lambi tat Rekha ke kya Prabhav hai

The great revolt namak pustak ke lekhak kaun hai

Asked by admin @ in History viewed by 378 persons

द ग्रेट रिवॉल्ट नामक पुस्तक के लेखक कौन है​

Odisha mein kaun si bhasha boli jati hai

Asked by admin @ in Hindi viewed by 334 persons

Odisha mein kaun si Bhasha boli Jaati Hai hindi me​

Bharat ka sabse uncha parvat kaun sa hai

Asked by admin @ in Music viewed by 398 persons

भारत का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है​

Dahi mein kaun sa amal paya jata hai

Asked by admin @ in Science viewed by 374 persons

1. दही में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?​

Assam mein kaun si bhasha boli jati hai

Asked by admin @ in Hindi viewed by 290 persons

असम में कौन सी भाषा बोली जाती है​

Tamilnadu mein kaun si bhasha boli jati hai

Asked by admin @ in Social Sciences viewed by 334 persons

तमिलनाडु राज्य में कौन सी भाषा बोली जाती है ?

Sirka mein kaun sa amal paya jata hai

Asked by admin @ in Hindi viewed by 328 persons

सिरका में कौन सा अम्ल होते हैं ​

Vidyut bulb mein kaun si gas bhari hoti hai

Asked by admin @ in Hindi viewed by 315 persons

विद्युत बल्ब में नाइट्रोजन के साथ कौन सी गैस भरी जाती है

Arunachal pradesh mein kaun si bhasha boli jati hai

Asked by admin @ in India Languages viewed by 294 persons

अरुणाचल प्रदेश में कौन सी भाषा बोली जाती है​

Vidyut bulb mein kaun si gas bhari jati hai

Asked by admin @ in Hindi viewed by 400 persons

विद्युत बल्ब में नाइट्रोजन के साथ कौन सी गैस भरी जाती है

Andhra pradesh mein kaun si bhasha boli jati hai

Asked by admin @ in Hindi viewed by 336 persons

आंध्र प्रदेश में कौन सी भाषा बोली जाती है​

Most viewed questions in Political Science


A recent communication noted that india's foreign minister

Asked by admin @ in Political Science viewed by 7252 persons


Public policy issues shaping the iway in e commerce

Asked by admin @ in Political Science viewed by 1469 persons



Mere babu ne khana khaya translated in english

Asked by admin @ in Political Science viewed by 1004 persons


Trees are the kindest things i know questions and answers

Asked by admin @ in Political Science viewed by 935 persons


Draft a sales letter introducing a new model scooter

Asked by admin @ in Political Science viewed by 707 persons



Why is equality considered to be the core of democracy

Asked by admin @ in Political Science viewed by 677 persons


List of companies in one indiabulls centre lower parel

Asked by admin @ in Political Science viewed by 624 persons


Difference between horizontal and vertical division of power

Asked by admin @ in Political Science viewed by 559 persons



State is the march of god on earth who said

Asked by admin @ in Political Science viewed by 557 persons


How many nights does it take to count the stars

Asked by admin @ in Political Science viewed by 552 persons


Population of sri lankan tamils is concentrated in

Asked by admin @ in Political Science viewed by 541 persons



What is the name of german parliament class 9

Asked by admin @ in Political Science viewed by 535 persons


What type of soil is found in river deltas

Asked by admin @ in Political Science viewed by 514 persons


In which of these cell organelles are chromosomes located

Asked by admin @ in Political Science viewed by 482 persons